फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Astrology Archives ›   palmistry kiss style

चुंबन का यह तरीका बता देगा प्यार के लिए कितने उतावले हैं

Sat, 15 Feb 2014 10:31 AM IST
राकेश झा
राकेश झा Updated Sat, 15 Feb 2014 10:31 AM IST
विज्ञापन
palmistry kiss style

प्यार का इजहार करने का एक प्रचलित तरीका है चुंबन। और चुंबन का तरीका हर व्यक्ति का अलग-अलग होता है। अगर आप इन तरीकों पर गौर करेंगे तो यह जान सकते हैं कि चुंबन लेने वाले व्यक्ति का इरादा क्या है, व्यक्ति की सोच और व्यक्तित्व कैसा है।

विज्ञापन


भारतीय समुद्रशास्त्र और पश्चिम के बॉडी लैंग्वेज दोनों में शारीरिक हाव भाव के जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में जानने का तरीका बताया गया है। इसी प्रकार चुंबन विज्ञान में बताया गया है कि, किसी के किस करने के हाव-भाव से उसे समझा जा सकता है।
विज्ञापन


सेक्स के प्रति उतावलान

palmistry kiss style

पश्चिम में प्रचलित चुंबन शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति होठों को गोल करके साथी को किस करते हैं वे आमतौर पर किसी भी विषय को गंभीरता से नहीं लेते हैं।

ऐसे व्यक्ति में सेक्स के प्रति उतावलापन और हड़बड़ी रहती है। इनके आतुर व्यवहार के कारण इनका साथी इनसे नाराज रहता है और दांपत्य जीवन में परेशानी आती है।

प्यार की गहराई में उतरने वाले

palmistry kiss style

कहते हैं प्यार एहसास की चीज है और कई लोग मानते हैं कि खुली आंखों की बजाय बंद आंखों से इसे ज्यादा महसूस किया जा सकता है।

किस करते समय जो लोग आंख बंद कर लेते हैं वे दरअसल इसी पर यकीन करते हैं और प्यार की गहराई में उतरने वाले होते हैं।

अगर कोई किस करते समय आंखें बंद कर ले तो मानिए कि वह रोमांटिक स्वभाव का है। ऐसे लोगों का वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय होता है।

विज्ञापन

साथी पर मालिकाना हक समझते हैं

palmistry kiss style

चुंबन सिर्फ एक कोमल स्पर्श तक सीमित नहीं है। कुछ व्यक्ति किस करते समय अपने साथी को कसकर पकड़ लेते हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करके वे यह जताने की कोशिश करते हैं कि साथी पर उनका अधिकार है।

ऐसे व्यक्ति दांपत्य जीवन में अपने साथी पर मालिकाना हक समझते हैं। इस वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर वाद-विवाद होता है।

कोमल स्पर्श के साथ चुंबन

palmistry kiss style

चुंबन शास्त्र कहता है कि जो व्यक्ति किस करते समय जल्दबाजी नहीं करते हैं और कोमल स्पर्श के साथ किस करते हैं उनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय होता है।

इनका साथी किस को प्यार का एहसास समझकर लंबे समय तक याद रखता है। जो लोग अपने साथी को मौका मिलते ही हौले से किस कर लेते हैं उनके दांपत्य जीवन में भी प्यार भर होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed