भूत भगाने के इन टोटकों को जानकर आप हैरान रह जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं जहां भी भूत प्रेत और बुरी शक्तियों का वास होता है वहां अनहोनी घटनाएं होती रहती हैं। ऐसी शक्तियों से प्रभावित घर में रहने वाले लोगों की सेहत ठीक नहीं रहती।
धन की कमी और मानसिक परेशानी भी बनी रहती है। इसलिए इन शक्तियों को भगाने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों में अनोखे तरीके आजमाए जाते हैं।
भूटान में भूत प्रेत को भगाने के तरीके
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दिनों भूटान के दौरे पर हैं। भूटान में मोदी का स्वागत काफी जोरदार तरीके से किया जा रहा है। मोदी के स्वागत में सांसदों ने अपनी एक प्राचीन परंपरा भी तोड़ दी है।
दरअसल भूटान में यह परंपरा है कि ताली बजाने से बुरी आत्माएं और भूत प्रेत भगाते हैं। इसलिए बुरी शक्तियों को भगाने के लिए ही तालियां बजाई जाती हैं। लेकिन मोदी के भाषण से सांसद इस कदर उत्साहित हो गए कि अपनी परंपरा को भूलकर जोरदार तालियां बजाने लगे।
मोदी के भूटान पहुंचने पर यह माना जा रहा था कि भूटान मोदी के लिए अपनी परंपरा को नहीं बदलेगा।
भारत में बुरी आत्माओं को भगाने के तरीके
हिन्दू धर्म में भूत-प्रेत और मृत्यु के बाद की स्थितियों का उल्लेख गरुड़ पुराण में किया गया है। इस पुराण में बताया गया है कि अकाल मृत्यु को प्राप्त और मृतक संस्कार से वंचित व्यक्ति की आत्मा भटकती रहती है।
इन भटकती आत्माओं से बचाव का एक आसान तरीका है हनुमान चालीसा का पाठ। यह भी मान्यता है कि आग के पास बुरी शक्ति नहीं आती है इसलिए शाम के समय घर के द्वार पर और पूजा घर में दीप जलाकर रखा जाता है। वैसे भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भूत भगाने के कई दूसरे तरीके भी हैं।