ये 10 वादे चाहकर भी नहीं तोड़ पाएंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर युवा प्यार में पड़कर या प्यार पाने के लिए कई सारे वादे करते हैं। लेकिन समय के चलते अपने वादों को भूल जाते हैं। यदि आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब आपको इससे उबरने का एक बेहतर उपाय है।
जी हां, अब आप सिर्फ अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कोई झूठा वादा ना करें बल्कि इस बार आप कुछ ऐसे वादें करें जिससे आपका पार्टनर भी खुश हो और इन वादों को निभाने में आपको दिक्कत भी ना हो।
साथ निभाने का करें वादा
यूं तो आप अपने पार्टनर से अब तक बहुत सारे वादें कर चुके होंगे लेकिन अब आपको लगने लगा है कि आपके पार्टनर में आपको एक जीवन साथी मिल गया है तो उन्हें हमेशा साथ रहने का वादा करें।
हालांकि वादे करने और निभाने में बहुत फर्क होता है लेकिन आप अपनी तरफ से अपने रिलेशनशिप को जिंदगी भर निभाने का प्रयास करें।
इंतजार करना किसी को पसंद नहीं
आपको हमेशा हर जगह देर से पहुंचने की आदत है, खासतौर से डेट पर जाना हो या पार्टनर से मिलना हो तो आप लेट हो जाते हैं।
तो, आज आप अपने पार्टनर से वादा कीजिए कि आप उन्हें कभी भी इंतजार नहीं करवाएंगे और अपनी इस आदत को बदलते हुए आप उनके लिए इंतजार करेंगे।
उन्हें देंगे ज्यादा समय
अक्सर भागदौड़ की जिंदगी और जिम्मेदारियों के चलते आप अपने पार्टनर के लिए टाइम नहीं निकाल पाते। हमेशा आपका अपने पार्टनर से साथ में टाइम ना बिताने के कारण झगड़ा होता है।
तो आज आप अपने पार्टनर से वादा करें कि आप उनके साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे और बाकी चीजों से पहले आपको प्राथमिकता देंगे।
कभी नहीं बोलेंगे झूठ
अक्सर पार्टनर से बातें छिपाने या उन्हें मनाने के लिए आपकी झूठ बोलने की आदत है तो आज आपको इस आदत को बदलने का वादा लेना होगा।
आप अपने पार्टनर से झूठ बोलने की आदत को छुड़ाने और हर बात शेयर करने का वादा करेंगे। कई बार युवा अपने पार्टनर को खुश करने के लिए उनकी झूठी तारीफ कर देते हैं, आपको उन्हें ये भी वादा करना होगा कि आप कभी उनकी झूठी तारीफ नहीं करेंगे।
नहीं देंगे धोखा
आजकल धोखा देने का ट्रेंड जोरों पर है। इसीलिए आज के समय में पार्टनर लॉयल नहीं रह पाते और किसी ना किसी कारण से अपने पार्टनर को धोखा देने लगते हैं।
आप अपने पार्टनर से वादा करें कि वे आप पर अपना विश्वास बनाए रखें, आप उन्हें कभी धोखा नहीं देंगे और किसी भी परिस्थिति में उनका साथ नहीं छोड़ेंगे।
पूरा इमोशनल सपोर्ट देंगे
आज के समय में लोगों को इमोशनल सपोर्ट की बहुत जरूरत होती है। लेकिन पार्टनर अक्सर इस बात को भूल जाते हैं।
आप अपने पार्टनर से उन्हें इमोशनल सपोर्ट देने का वादा करें और कहें कि उनकी किसी भी अच्छी-बुरी सिचुएशन में आप उनके साथ रहेंगे।
साथ ही आप उन्हें ये भी बताएं कि आप उनकी भावनाओं की कद्र करेंगे और उनकी भावनाओं को कभी आहत नहीं होने देंगे।
दूसरे की तरफ नहीं होंगे आकर्षित
कई बार पार्टनर से बोरियत होने लगती है या फिर पार्टनर किन्हीं कारणो से नजरअंदाज करने लगता है। ऐसे में पार्टनर का झुकाव किसी तीसरे पर होने लगता है या फिर आप किसी और की तरफ आकर्षित होते हैं।
यदि आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आज आप अपने पार्टनर से प्रॉमिस करें कि कुछ भी हो जाएं अपने पार्टनर को आप अकेला नहीं छोड़ेंगे।
झगड़े में नहीं आएगा कोई तीसरा
आप अपने पार्टनर से वादा करें कि आप दोनों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर कभी कोई फाइट नहीं होगी। फिर चाहे वो परिवार हो, दोस्त हो या फिर ऑफिस हो। कई बार आपकी फाइटिंग का कारण ऑफिस भी होता है।
ऐसे में ऑफिस को और ऑफिस की बातों को घर पर ना लाने और आपके रिश्ते के बीच ना आने का वादा करें।
कुछ और भी हैं वादें
आप अपने पार्टनर से वादा कीजिए कि आप उनके साथ घर के कामों में हाथ बंटाएंगे। साथ ही आप शॉपिंग में उनकी मदद करवाएंगे। इतना ही आपको प्रॉमिस करना चाहिए कि आप उनका फोन कभी एवॉइड नहीं करेंगे। उनके सवालों के तब तक जवाब देंगे और उनके सभी भ्रम दूर करेंगे।
इस बार प्रॉमिस डे पर आपके वादें ना सिर्फ उन्हें चौंका सकते हैं बल्कि उन्हें आपकी बात का विश्वास होगा कि आप वाकई सपनों की दुनिया से बाहर आकरउनकी असल जिंदगी में शामिल हो गए हैं।