फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Yeh Hai Mohabbatein fame actress Divyanka Tripathi says, Scared to have a daughter

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा- बेटे की चाहत नहीं, पर डरती हूं बेटी पैदा करने से!

Wed, 16 Aug 2017 05:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Wed, 16 Aug 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
Yeh Hai Mohabbatein fame actress Divyanka Tripathi says, Scared to have a daughter
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : Twitter
टीवी के चर्चित शो 'ये हैं मोहब्बतें' की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया है। दिव्यांका ने कहा कि उन्हें बेटे की चाहत तो नहीं है, पर बेटी पैदा करने से डर रही हूं। दिव्यांका ने ये बयान उन खबरों पर दिया, जिसमें चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से लौट रही 8वीं की मासूम को हवस का शिकार बनाया गया था। बच्ची अपने स्कूल से घर लौट रही थी, तभी चंडीगढ़ के सेक्टर 23 के चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क में बच्ची के साथ गन प्वॉइंट पर रेप किया गया।
विज्ञापन


दिव्यांका और विवेक ने जीता नच बलिए सीजन 8, इनाम में मिली ये रकम
विज्ञापन


चंडीगढ़ से आई इस खबर को सुनकर दिव्यांका त्रिपाठी बेहद परेशान हो उठीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में महिला सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'साइको माया' से आगे निकलीं 'इशि मां', जानें क्या है मामला?

दिव्यांका त्रिपाठी ने पिछले साल ही विवेक दहिया से शादी की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'क्या बेटी बचाओ? अब बेटी को बचाओ। बेटे की चाहत नहीं,पर अब डरती हूं बेटी पैदा करने से। क्या कहूंगी,क्यूं उसे स्वर्ग से नर्क की दहशत में धकेला?
 


दिव्यांका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश में महिला सुरक्षा पर ध्यान देने की अपील की। उन्होंने लिखा कि स्वच्छताअ भियान के अंतर्गत इस रेपिस्ट नामक कचरे से निजात दिलाइए। घूरे में जी सकते हैं। इन भेड़ियों के डर के साथ नहीं।

 


शरद से ब्रेकअप के बाद टूट गई थी दिव्यांका, इस एक्टर ने बदल दी जिंदगी

उन्होंने लिखा कि नरेंद्र मोदी सर, ऐसी सज़ा गढ़िए इन महिलाभक्षियों के लिए, कि औरतों को बुरी नज़र से देखने पर भी इन की रूह कांपे! आप पर भरोसा है, कुछ कीजिए।
 


दिव्यांका ने लिखा कि हम डर में जी रहे हैं और अपराधी बेडर जी रहे हैं। मैं अपनी बेटी को बेहतर परवरिश दे सकती हूं, पर इस तरह के माहौल में बेहतर जिंदगी का वादा नहीं कर सकती।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed