फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Serial Swabhimaan Actress Sangeita Chauhaan's Husband Chirag Shah Goes Missing

लड़ाई के बाद गायब हुआ इस एक्ट्रेस का पति, दर्ज हुई FIR

Mon, 24 Apr 2017 02:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 24 Apr 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
TV Serial Swabhimaan Actress Sangeita Chauhaan's Husband Chirag Shah Goes Missing
संगीता चौहान
कलर्स के बहुचर्चित शो 'एक श्रंगार.. स्वाभिमान' में मेघना का रोल निभाने वाली संगीता चौहान के पति लापता हैं। कहा जा रहा है कि दोनों की गुरुवार के दिन लड़ाई हुई थी जिसके बाद से चिराग घर से गायब हैं।
विज्ञापन


चिराग के भाई ने मुबंई के बंगुर नगर पुलिस स्टेशन में उनके लापता होने की एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि चिराग के लिए उनकी मां और पूरा परिवार काफी परेशान है। वह उम्मीद करते हैं कि चिराग का जल्द ही पता चल जाएगा। आपको बता दें कि चिराग 'देख इंडिया सर्कस' फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं जो जल्द ही रिलीज होनी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'कुंवारी' को-स्टार से नजदीकियों पर भड़के 'अकबर', ट्वीट में निकाला गुस्सा
विज्ञापन
विज्ञापन


खबरें हैं कि संगीता काफी समय से चिराग से अलग होना चाह रही थीं। इंडस्ट्री में काफी लोगों को मालूम भी नहीं था कि वह पिछले 8 सालों से शादीशुदा हैं। शादी टूटने की बातों पर दोनों का अक्सर झगड़ा होता था। 20 अप्रैल को भी दोनों के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ था जिसके बाद चिराग घर छोड़ कर निकल गए थे और अपना फोन भी बंद कर दिया था।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस फेम मोनालिसा हुईं इतनी दुबली, पहचान पाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed