{"_id":"59a524804f1c1b83018b470e","slug":"sony-tv-pulls-off-its-controversial-serial-pehredaar-piya-ki-goes-off-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हो गया 'पहरेदार पिया की', चैनल ने किया कंफर्म","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बंद हो गया 'पहरेदार पिया की', चैनल ने किया कंफर्म
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
पहरेदार पिया की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनी एंटरटेनमेंट चैनल ने अपना सबसे विवादित शो 'पहरेदार पिया की' बंद कर दिया है। चैनल ने एक स्टेटमेंट जारी कर इस खबर को कंफर्म किया है।
सोनी ने अपने स्टेटमेंट में कहा, '28 अगस्त से शो टीवी पर नहीं दिखाया जाएगा। इस फैसले से कई लोगों को निराशा होगी। हम सभी कलाकारों, निर्माताओं और फैंस के शुक्रगुजार हैं और अनुरोध करते हैं कि सभी हमारे आने वाले शो का समर्थन करें।'
पढ़ें: हुनर की कमी या कुछ और, आखिर छोटा पर्दा क्यों चुरा रहा है बॉलीवुड फिल्मों के सीन
विज्ञापन
9 साल का लड़का और 18 साल की एक लड़की के बीच विवाह को दिखाता ये सीरियल शुरू से ही आलोचनाओं का शिकार रहा है। बढ़ते विवाद के बाद मेकर्स को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शो पर सफाई देनी पड़ी थी। बतौर प्रोड्यूसर्स, 'ये सीरियल एक राजपूत लड़की के बारे में है जो एक मरते हुए पिता के वचन की रक्षा करती है। वो सिर्फ उस वचन को निभाने के लिए 9 साल के बच्चे से शादी करती है और उसके बाद भी उसकी पत्नी नहीं, बल्कि पहरेदार बनती है।' सीरियल में दिखाए गए सुहागरात सीन को लेकर मेकर्स ने कहा कि इसे उस तरह से नहीं दिखाया गया है।
'पहरेदार पिया की' सीरियल शो को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। मानसी जैन नाम की एक लड़की ने change.org वेबसाइट पर शो को बैन करने के लिए याचिका दायर की थी जो सूचना और प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को भेजी गई थी।
इस याचिका में कहा गया है, 'पहरेदार पिया की सीरियल में एक 10 साल के लड़को को अपने से दोगुनी उम्र की लड़की का पीछा करते और उसकी मांग में सिंदूर भरते हुए दिखाया जा रहा है। ये सीरियल रात 8:30 बजे सोनी टीवी पर आता है जो कि फैमिली टाइम होता है। इस सीरियल से दर्शकों की मानसिकता प्रभावित होगी। हम सभी इस सीरियल पर बैन चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे ये सीरियल देखकर प्रभावित हों। सीरियल बैन करने के लिए इस याचिका पर साइन करें।'
स्मृति ईरानी ने भी ये गुहार सुनते हुए मामले को ब्रॉडकास्टिंग कंटेंट कम्प्लेंट्स (बीसीसीसी) के पास आगे बढ़ा दिया है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बीसीसीसी से शो के खिलाफ तुरंत एक्शन लेने को कहा था जिसके बाद इसका टाइम बदल दिया गया था।