फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   manveer gurjar party with akanksha kaul

पार्टी खत्म होने के बाद युवराज की भाभी के साथ सुबह 5 बजे तक नाचते रहे मनवीर

Sun, 12 Mar 2017 10:17 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Sun, 12 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
manveer gurjar party with akanksha kaul
मनवीर

बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर अक्सर मुंबई के किसी ना किसी पब में पार्टी करते दिख जाते हैं। अभी तक वो बिग बॉस कंटेस्टेंट नितिभा कौल के साथ पार्टी करते और समय बिताते दिख रहे थे लेकिन अब उन्होंने पार्टनर बदल लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिभा उनकी गर्लफ्रेंड हैं। लेकिन हाल ही में जो लड़की उनके साथ पार्टी करती दिखी उससे हर कोई हैरान है।

विज्ञापन


शुक्रवार को मनवीर सुबह 5 बजे तक एक कैफे में पार्टी करते रहे। इस दौरान उनके साथ जो लड़की थी वो और काई नहीं बल्कि युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा शर्मा थीं। यानी युवराज के छोटे भाई जोरावर सिंह की एक्स वाइफ। हालांकि अब जोरावर और आकांक्षा का तलाक हो चुका है।

विज्ञापन

पार्टी खत्म होने के बाद युवराज की भाभी के साथ सुबह 5 बजे तक नाचते रहे मनवीर

manveer gurjar party with akanksha kaul
मनवीर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा को मनवीर के साथ तब भी आउटिंग करते देखा गया था, जब वो 'बिग बॉस' के प्रोडक्शन हाउस एंडेमोल की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। इस पार्टी में 'बिग बॉस 10' के बाकी कंटेस्टेंट्स भी शामिल हुए थे। शुरुआत में मनवीर को नितिभा के साथ देखा गया। लेकिन अब वो आकांक्षा के साथ हो लिए।

बताया जाता है कि जब पार्टी से सभी लोग जा चुके, तब भी दोनों शराब पीते रहे और डांस फ्लोर पर अकेले ही नाचते रहे। बता दें कि नितिभा और आकांक्षा 'बिग बॉस' के घर में अच्छे दोस्त थे। 

बता दें कि आकांक्षा की शादी 23 साल में हो गई थी। लेकिन उन्हें युवराज के भाई में न तो कभी लाइफ पार्टनर दिखा और न ही एक फ्रेंड। आकांक्षा ने पति से अलग होने की वजह अपनी सास को बताया था। उन्होंने बताया था कि वो अपनी सास के बुरे एटिट्यूड से इतनी ज्यादा परेशान थीं कि उन्हें घर छोड़ने का फैसला करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed