{"_id":"592803e74f1c1b260c536f0a","slug":"bigg-boss-tamil-trailer-launched-kamal-haasan-makes-sly-remark-on-aamir-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमिर के बारे में ये क्या बोल गए कमल हासन? आप भी जानें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
आमिर के बारे में ये क्या बोल गए कमल हासन? आप भी जानें
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Fri, 26 May 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
कमल हासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपरस्टार कमल हासन रियलटी शो 'बिग बॉस' से टीवी पर अपना डेब्यू करने को तैयार हैं। ये कलर्स पर आने वाले 'बिग बॉस' का तमिल वर्जन है जो 25 जून से स्टार विजया पर टेलीकास्ट किया जाएगा। इस शो का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया जिसे कमल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
कमल हासन इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके ट्रेलर लॉन्च मौके पर कमल बॉलीवुड के सितारों पर टिप्पणी करने से भी नहीं चूके। जब उनसे ये पूछा गया कि उन्होंने 'सत्यमेव जयते' को होस्ट क्यो नहीं किया? तो इस पर उन्होंने जवाब दिया, 'जिस एक्टर ने ये शो किया था मैं उससे ज्यादा सामाजिक काम कर चुका हूं और मुझे लगता है कि यही मायने भी रखता है।' इसके अलावा भी उनसे कई तरह के सवाल यहां किए गए।
विज्ञापन
बता दें कि 'सत्यमेव जयते' को आमिर खान होस्ट करते थे।
इस शो में 14 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं जिन्हें एक घर में सौ दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। यहां उनके पास कोई टेक्नॉलजी और सुविधा नहीं होगी।