जानें, सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड को घूरते टीवी कलाकार की वायरल तस्वीर का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे का सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप हुआ है तभी से वो चर्चा में बनी हुई हैं। सुशांत से ब्रेकअप के बाद उन्होंने 'बेहद' फेम कुशाल टंडन के साथ सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की थी जिसके बाद से इनके अफेयर की खबरें सामने आने लगी थीं हालांकि दोनों ने ही इसे महज अफवाह बताया और कहा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त है। लेकिन एक बार फिर अंकिता और कुशाल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो उस अफवाह को तूल दे रही हैं।
दरअसल, अंकिता ने इंस्टाग्राम तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें कुशाल उन्हें टक-टकी लगाए देख रहे हैं। इसके अलावा कुशाल ने भी अंकिता के साथ एक फोटो शेयर की है।
इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि दोनों को उन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि हाल ही में अंकिता का नाम मुंबई के बिजनेस मैन विकास जैन के साथ भी जोड़ा गया था जिसे अकिंता ने महज अफवाह बताया था। उन्होंने कहा था, 'एक साल से ऐसी खबरें सुन-सुनकर मैं थक चुकी हूं। जब मैं किसी को डेट करूंगी तो बता दूंगी।'
Unexpected friendships are the best ones .😊
A post shared by ASL (@lokhandeankita) on
@lokhandeankita dance is the joy of existence.✨
A post shared by Kushal Tandon (@therealkushaltandon) on