प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म की शूटिंग शुरू, दिखेंगी एक अलग किरदार में
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक?' की शूटिंग स्टार्ट कर दी है। फिल्म में उनके साथ ऐडम डिवाइन भी हैं। प्रियंका के फैंस अकाउंट से शूटिंग की तस्वीरें शेयर की गई हैं। प्रियंका ने भी अपनी शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
प्रियंका को शूटिंग के दौरान न्यूयार्क में स्पॉट किया गया। पिंक कलर की डीप नेक वाली ड्रैस पहने वो काफी हॉट लग रही हैं। प्रियंका इस फिल्म में रिबेल विल्सन, लिआम हेम्सवर्थ, एडम डिवाइन जैसे कलाकारों के साथ अभिनय करती देखी जाएंगी।
फिल्म में प्रियंका योगा एम्बेसडर की भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म न्यूयार्क शहर की एक वास्तुकार नटाली की जिंदगी पर आधारित है, जोकि अपनी नौकरी के दौरान पहचान पाने के लिए कड़ी मेहनत करती है, लेकिन उससे शहर की अगली ऊंची ईमारत के डिजाइन बनवाने की जगह ज्यादातर कॉफी और बगेल्स परोसने के लिए कहा जाता है।
Shooting in Central Park! @hugh_sheridan @priyankachopra @andybovine @straussschulson
A post shared by Rebel Wilson (@rebelwilson) on