'यमला पगला दीवाना फिर से' की शूटिंग शुरू, ये खास सवारी आपको दिला सकती है जय-वीरू की याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस पिक्चर को बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया है। बॉबी ने लिखा, 'यमला पगला दीवाना फिर से की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सेट की पहली तस्वीर'।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol) on
फिल्म 'शोले' अपने समय की बेहतरीन फिल्मों में से एक थी जिसे पर्दे पर दोबारा उतारना बेहद मुश्किल है। लेकिन उनकी बाइक की खास राइड को लोग आज भी याद करते हैं और उसी याद को एक बार फिर से फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' में दोबारा उतारने की कोशिश की गई है।
पढ़ें- ये हैं धर्मेंद्र की बेटियां अजीता और विजेता, 60 सालों से कहां गुमनाम हैं देओल परिवार की ये दो सदस्य
इस पिक्चर में धर्मेन्द्र बुलेट चला रहे हैं तो साइड कार पर बॉबी अपने पापा के साथ को एंंज्वॉय करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही दोनों का लुक काफी कूल लग रहा है जो आपको आसानी से अट्रैक्ट कर सकता है।
'यमला पगला दीवाना' फिल्म में धर्मेन्द्र अपने दोनों बेटों बॉबी और सनी के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में तीनों की जुगलबंदी को दर्शकों ने काफी सराहा था। साल 2011 में ये फिल्म पर्दे पर रिलीज हुई थी जिसके बाद इस फिल्म का दूसरा सीक्वल साल 2013 और अब इस फिल्म के तीसरे सीक्वल की शूटिंग शुरू हो चुकी है।