'तुम्हारी सुलु' में आरजे बन दर्शकों का दिल जीतेंगी विधा बालन
बॉलीवुड एक्ट्रेस विधा बालन के जिन फैंस को उनका आरजे वाला किरदार फिल्म लगे रहो मुन्नाभाई में देखने को मिला था वैसे ही किरदार में वो एक बार फिर
नजर आएंगी।
बस बदलाव इतना हुआ है वह आरजे लेट नाइट शो के लिए बन रही हैं।सूत्रों की मानें तो फिल्म का लुक टेस्ट कल ही पूरा हुआ है और फिल्म अगले माह शूटिंग के लिए फ्लोर पर जाएगी।
फिल्म का निर्माण तनुज गर्ग कर रहे हैं। उन्होंने एक क्लापर बोर्ड के साथ एक पिक भी साझा की है।
चुटबुले अंदाज में दिखेंगी विधा
गौरतलब है कि फिल्म का निर्देशन सुरेश त्रिवेनी ने किया है। इससे पूर्व वह ही टीवी कर्मिशियल को डायरेक्ट कर चुके हैं।
सुरेश ने बताया कि फिल्म में विधा बालन से मैं वैसी आवाज चाहता हूं जैसी हिंदी मुंबई लोकल के महिला कोच में सुनाई पड़ती है।
इस फिल्म में विधा भारतीय परिधान तो पहने दिखेंगी जोकि ट्रेंडी होगी। इस फिल्म में उनके से साथ एक्टर की तलाश अभी जारी है। फिल्म एक दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर आ सकती है।