क्या इस फेमस हीरोइन को पहचान पा रहे हैं आप?
विद्या बालन अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर आपको कई पुरानी तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है।
ये उनके द्वारा निभाया गया पहला किरदार है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने कैप्शन में लिखकर दी है। फोटो में विद्या ने दाढ़ी-मूंछ लगाई हुई है जिस वजह से आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Vidya Balan (@balanvidya) on
बता दें कि विद्या आने वाली फिल्म 'तुम्हारी सुलू' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वो एक रेडियो जॉकी का किरदार निभा रही हैं। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विद्या के अलावा नेहा धूपिया और मानव कौल का भी अहम किरदार देखने को मिलेगा। फिल्म एक दिसंबर को रिलीज हो रही है।
इससे पहले विद्या संजय दत्त की फिल्म 'लगे रहो मुन्ना भाई' में भी रेडियो जॉकी बन चुकी हैं।