{"_id":"59d9e00a4f1c1bd9538b6595","slug":"veere-di-wedding-star-cast-karina-kapoor-and-sumit-vyas-s-photo-leaked-in-social-media","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवोदित एक्टर को गले लगाती दिखीं करीना कपूर, इंस्टग्राम पर तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवोदित एक्टर को गले लगाती दिखीं करीना कपूर, इंस्टग्राम पर तस्वीरें
amarujala.com- presented by: आनंद
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर एक बार फिर चर्चा में है। इंस्टाग्राम पर करीना कपूर की नवोदित अभिनेता को गले लगाती तस्वीर सामने आई है।
ये तस्वीर करीना कपूर की अपकमिंग फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की है। इस फिल्म में करीना और सोनम कपूर की बॉन्डिंग को बहुत अच्छे से दिखाया गया है। चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और वेब सीरिज परमानेंट रूममेंट्स के कलाकार सुमित व्यास मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।

फिल्म में करीना कपूर सुमित के साथ रोमेंस करते नजर आयेंगे। फिल्म की स्टार-कास्ट इंस्टाग्राम में इतनी एक्टिव है कि आये दिन सेट की नई फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। ऐसे में करीना कपूर के फैन क्लब द्वारा इंस्टग्राम पर एक फोटो पोस्ट की गई, जिसमें करीना और सुमित एक दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वीरे दी वेडिंग फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं।
रिया कपूर की इस फिल्म को लेकर मीडिया में ये खबर भी थी कि रिया इस फिल्म में बॉलीवुड किड्स स्टार और करीना के बेटे तैमूर अली खान को भी लेने वाली हैं। मगर करीना ने एक वीडियो पोस्ट करते हुआ इस तरह की सभी खबरों का मजाकिया अंदाज में खंडन किया। उन्होंने कहा कि हमारी प्रोड्यूसर रिया एक साथ तैमूर और मेरा खर्चा नहीं उठा सकती। हम दोनों को फिल्म में साथ लेने से फिल्म का बजट ऊपर-नीचे हो जाएगा, इसलिए मेरा फिल्म करना ही काफी है।