Video: 'जुड़वां 2' के गाने की शूटिंग में वरुण ने तापसी को मारी 'किक', हुईं घायल
वरुण के साथ फिल्म में नजर आने वाली हीरोइन जैकलीन फर्नांडिस और तापसी पन्नू भी फिल्म का प्रमोशन जबरदस्त तरीके से कर रहे हैं। इस फिल्म को हिट बनाने के लिए पूरी स्टारकास्ट कोई कमी नही छोड़ना चाहती। जिसकी वजह से एकबार तापसी चोटिल भी हो गई थी।
पढ़ें- शादी के बाद खुलेआम पति को किस करतीं नजर आईं रिया सेन, वायरल हुई फोटो
बता दें कि जब फिल्म का ‘चलती है क्या 9 से 12’ के शूट हो रहा था जब तापसी के साथ एक हादसा हो गया था। जिसका खुलासा सोशल मीडिया पर उनके शेयर किए गए एक वीडियो के बाद हुआ।
दरअसल इस सॉन्ग पर वरुण, जैकलीन और तापसी एक साथ डांस कर रहे थे। इस डांस के दौरान अचानक वरुण की किक तापसी को लग गई। जिसके बाद तापसी दर्द से कराह उठीं। इस हादसे के बाद तापसी ने खुद इस वीडियो को सोशल अकाउंट पर शेयर किया हैं। बता दें कि फिल्म ‘जुड़वां 2’ 21 अगस्त को रिलीज हो रही हैं।
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on