फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Twitter Not Happy With Censor Board Decision Of Giving Sharib Hashmi Film 'Phullu' A Certificate

फिल्म 'फुल्लू' को मिला ए सर्टिफिकेट, नाराज हुए लोग

Thu, 15 Jun 2017 12:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Thu, 15 Jun 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Twitter Not Happy With Censor Board Decision Of Giving Sharib Hashmi Film 'Phullu' A Certificate
'फुल्लू' फिल्म का पोस्टर
अपने अड़ियल रवैये के कारण सेंसर बोर्ड एक बार फिर सुर्खियों में है। शारिब हाशमी की फिल्म 'फुल्लू' को बोर्ड ने 'ए' सर्टिफिकेट दिया है जिसकी जमकर आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


बता दें कि शारिब की फिल्म सैनेट्री नैपकीन्स पर आधारित है। फिल्म में शारिब ने 'फुल्लू' का नाम के लड़के का किरदार निभाया है जिसे शहर जाकर सैनेट्री नैपकीन्स के बारे में पता चलता है। इसके बाद वो अपने गांव की महिलाओं के लिए उचित दाम में नैपकिन बनाने का निर्णय लेता है। फिल्म एक ऐसे मुद्दे को उठाती है जिसे समाज अक्सर नजरअंदाज कर देता है। फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने से स्कूल जाने वाली लड़कियां फिल्म नहीं देख पाएंगी जिन्हें ध्यान में रख ये फिल्म बनाई गई है।
विज्ञापन


फिल्म के निर्देशक अभिषेक सक्सेना सेंसर बोर्ड के फैसले से काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि पीरियड्स और सैनेट्री नैपकीन्स मुद्दे पर आ रही दूसरी फिल्म को यकीनन 'ए' सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा क्योंकि वो अक्षय कुमार की फिल्म है। अक्षय कुमार इसी मुद्दे पर 'पैडमैन' फिल्म लेकर आ रहे हैं जिसे उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'फुल्लू' को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने से न ही सिर्फ फिल्म के निर्देशक नाराज हैं बल्कि ट्विटर पर भी लोग अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि जिस फिल्म को देश में टैक्स फ्री होना चाहिए उसे सेंसर बोर्ड 'ए' सर्टिफिकेट दे रहा है। देखिए क्या कहना है लोगों का- 
 

 

 

 

 

 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed