फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   twinkle khanna first indian brand ambassador of loreal professional

VIDEO: लॉरियल की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसेडर बनीं ट्विंकल खन्ना

Fri, 03 Mar 2017 11:12 AM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Fri, 03 Mar 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
twinkle khanna first indian brand ambassador of loreal professional
ट्विंकल

ट्विंकल खन्ना ने फिलहाल फिल्मों से दूरी बना ली है। लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अक्षय कुमार से कम नहीं है। वो सोशल मीडिया के जरिए हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। अब सैलो ब्रांड लॉरियल प्रोफेशनल ने ट्विंकल को ब्रांड अंबेसेडर बनाया है। इसी के साथ ट्विंकल लॉरियल की पहली भारतीय ब्रांड अंबेसेडर बन गई हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो अपने सिल्की और शायनी बालों से लॉरियल को प्रमोट करती नजर आ रही हैं। एक मार्च को गोवा में आयोजित लॉरियल प्रोफेशनल इंडियन हेयरड्रेसिंग अवार्डस के दौरान ट्विंकल खन्ना के नए ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


इस मौके पर सौलो और हेयर ड्रेसिंग इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। यहां ट्विंकल को कलर ट्रॉफी से नवाजा गया। लॉरियल प्रोफेशनल की जीएम सुजन वर्गीज ने बताया, “लॉरियल प्रोफेशनेल ब्रांड ने हमेशा इनोवेशन को महत्व दिया है और ट्रेंड में रहा है। हमारे लिए ट्विंकल खन्ना एक लाजवाब ब्रांड एम्बेसेडर होंगी। वे ग्लैमरस हैं। बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और आज की महिलाओं के लिए प्रेरणा हैं। लॉरियल प्रोफेशनल के लिए खूबसूरती के इस सफर में ट्विंकल का पार्टनर होना बहुत खुशी की बात है।”
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले ट्विंकल और अक्षय कुमार कॉफी विद करण में साथ नजर आए थे। दर्शकों के लिए यह एपिसोड काफी मजेदार था। यहां उन्होंने हर कंट्रोवर्सी पर खुलकर बात की थी। शो पर अक्षय और ट्विंकल की केमिस्ट्री शानदार थी। 


 

 

Just as I was about to begin sprouting 50 shades of grey, I am rather glad I am sporting 50 shades of L'Oréal instead :) We're proud to announce the new face of L'Oreal Professionnel India - the on-trend, elegant and funny Twinkle Khanna! #iha @lorealprofindia

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed