{"_id":"58be846f4f1c1be417dc494c","slug":"tussle-between-karan-and-sonu-nigam-ends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर हुई करण जौहर और सोनू निगम में दोस्ती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिर हुई करण जौहर और सोनू निगम में दोस्ती
amarujala.com {presented by: Abhishek}
Updated Tue, 07 Mar 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : SELF
बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर के पिता बनते ही उनके और सोनू निगम के बीच जारी मतभेद समाप्त हो गया है। इसे शुभ संकेत कह सकते हैं। बॉम्बे टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक दोनों के रिश्तों के बीच धूल छट चुकी है।
विज्ञापन
इस बात की पुष्टि इससे भी होती है कि सोनू ने मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड के दौरान करण की फिल्मों के गीतों पर कार्यक्रम भी पेश किया।
जब सोनू से दोनों के बारे में पूछा गया तो सोनू ने बताया कि जब कोई इतनी ज्यादा सफलता हासिल कर लेता है तो वो छोटा नहीं हो सकता है। कभी-कभी लोग मुद्दों को ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर पेश करते हैं।
विज्ञापन
ट्टिर वाले किस्से के बाद मुलाकात नहीं हुई
हालांकि हम दोनों की ट्विटर वाले किस्से के बाद मुलाकात नहीं हुई है। हालांकि हाल ही में मैंने करण की फिल्मों के तीन गाने मिर्ची अवॉर्ड में गाकर उन्हें ट्रिब्यूट दी थी। हम दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और रोने तक की स्थिति बन गई थी।
मुझे खुशी हुई कि उन्होंने मुझे सराहा। गौरतलब है कि ऐ दिल के एक डायलॉग में अनुष्का ने गायक मोहम्मद रफी के ऊपर तंज कसते हुए कहा था कि मोहम्मद रफी गाते कम रोते ज्यादा हैं। इस बात से उनके फैंस में खासी नाराजगी थी उनमें सोनू निगम भी शामिल थे। इसके बाद दोनों के बीच ट्विटर पर आरोप-प्रत्यारोप लगें। लेकिन अब सब ठीक हो गया है।