फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tubelight becomes the first bollywood movie to be featured on the hoardings at times square nyc

रिलीज से पहले ही अमेरिका में 'ट्यूबलाइट' ने गाड़े झंडे

Thu, 15 Jun 2017 06:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 15 Jun 2017 06:09 PM IST
विज्ञापन
 tubelight becomes the first bollywood movie to be featured on the hoardings at times square nyc
सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। भारत में तो सलमान खान के लाखों फैंस हैं लेकिन विदेशों में भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं है। न्यूयॉर्क की फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेंशन 'टाइम्स स्क्वायर' में इसके होर्डिंग लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, ऐसा करने वाली ये पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। 'टाइम्स स्कॉवयर' न्यूयॉर्क की फेमस जगह है जहां लोग जाना काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन




बता दें कि 'ट्यूबलाइट' भारत में ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। वहीं पाकिस्तान ने ईद पर इसकी रिलीज पर रोक लगा दी है। इंडियन फिल्म एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अध्यश्र हिराचंद डैंड का कहना है कि पाकिस्तान के लोकल डिस्ट्रीब्यूटर वहां सलमान की फिल्म रिलीज नहीं करना चाह रहे हैं क्योंकि ईद के दिन ही पाकिस्तान में दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में मेकर्स सलमान की फिल्म वहां रिलीज करके कोई रिस्क उठाना नहीं चाहते।
विज्ञापन




'ट्यूबलाइट' में सलमान खान और सोहेल खान का भाईहुड यानी भाईप्रेम दिखाया गया है। इसमें चाइनीज एक्टर जू जू भी लीड रोल में नजर आएंगी। 'ट्यूबलाइट' की कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल बॉय’ की ऑफिशियल रीमेक है, हालांकि डायरेक्टर कबीर खान ने इसनें कुछ बदलाव जरूर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


'ट्यूबलाइट' के ट्रेलर और गानें लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed