फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Toilet Ka Jugaad Song Akshay Kumar Urges People To Use Toilet In This New Song

Song: अक्षय कुमार की गुजारिश, 'कर ले टॉयलेट का जुगाड़'

Fri, 04 Aug 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 04 Aug 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
Toilet Ka Jugaad Song Akshay Kumar Urges People To Use Toilet In This New Song
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा'
अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के जरिये लोगों में खुले में शौच को लेकर जागरुकता फैलाना चाहते हैं। उनकी फिल्म का नया गाना 'टॉयलेट का जुगाड़' को इस मुद्दे का एंथम कहा जा सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: what ! रणबीर को खुले में वो करना पसंद है...अक्षय जिसके सख्त खिलाफ हैं
विज्ञापन


गाने में बताया गया है कि हम मार्स पर पहुंच गए हैं, एवरेस्ट फतेह कर लिया है लेकिन आज भी की घरों में शौचालय की सुविधा नहीं है। इस गाने को अगर समाज की पाखंडता के मुंह पर एक कड़ा तमाचा कहा जाए, तो कुछ गलत नहीं होगा। सालों से लोग घर में शौचालय न होने के कारण खुले में शौच के लिए जाते हैं जिसके कारण बीमारियां फैलती हैं। हर साल 2 लाख से ज्यादा बच्चे संक्रमण के कारण मर जाते हैं, वहीं महिलाओं में रेप का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसी फिल्म पर बोलते हुए अक्षय ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर खुले में शौच बंद हो जाएं तो रेप 30 प्रतिशत तक कम हो सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसी कुछ औरतों से मिला हूं जिनके पास खुले में शौच करने के अलावा दूसरा कोई चारा नहीं है। इस कारण उन्हें कई दिक्कतों का शिकार होना पड़ता है। भारत में 54 प्रतिशत लोगों के घरों में शौचालय नहीं है। ऐसा नहीं है कि उनके पास शौचालय बनाने का पैसा नहीं है, बस उन्हें खुले में ही शौच करना होता है।' अक्षय ने आगे कहा कि उन्हें सबसे बेवकूफाना बात यही लगी थी कि लोग मानते हैं कि उन्हें खुले में ही शौच करना चाहिए।


ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार ने कहा, 'जहां टॉयलेट नहीं, वहां दुल्हन भी नहीं'

अक्षय ने आगे एक औरत का भी जिक्र किया जिसने घर में शौचालय न होने के कारण अपने पति से तलाक मांगा था। 'ये सिर्फ शौचालय की बात नहीं है, ये उस शर्म के बारे में भी है जिनसे औरतों को गुजरना पड़ता है। मैंने कहीं पढ़ा था कि अगर खुले में शौच बंद हो जाए तो रेप 30 प्रतिशत तक कम हो सकते हैं। क्योंकि जब औरतें खुले में शौच करने जाते हैं तो आदमी वहां उनका इंतजार करते हैं। ये एक बहुत ही गंभीर अपराध है।'

अक्षय की फिल्म 'टायलेट: एक प्रेम कथा' इस मुद्दे पर खुल कर बात करती है। 11 अगस्त को रिलीज हो रही यो फिल्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'स्वच्छ भारत अभियान' पर बनी है। इस फिल्म में उनके साथ भूमि पेडनेकर भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed