ट्रेलर से पहले टाइगर श्रॉफ ने शेयर की 'मुन्ना माइकल' की ये झलक
फिल्म में टाइगर मुन्ना के किरदार में नजर आने वाले हैं। मुन्ना एक ऐसा किरदार है जो माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैंन है। इस फिल्म में यही दिखाया जाएगा कि मुन्ना अपने हुनर को संवारते हुए कैसे मुन्ना माइकल बन जाता है। कुछ ही दिनों पहले फिल्म का पहले पोस्टर रिलीज किया गया था।
इस फिल्म में उनके साथ निधि अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आने वाले हैं। निधि की ये डेब्यू फिल्म है। आपको बता दें कि ये फिल्म 35 करोड़ के बजट में बनाई जा रही है। खैर कहानी को जानने के बाद फिल्म को देखने का मन तो सभी का कर रहा है। अब देखना ये होगा कि टाइगर और न्यू कमर निधि की जोड़ी पर्दे पर कितना धमाल मचा पाती है।
#MunnaMichaelTrailer out today! 🤗 #munnamichael
A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on
A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui) on