'फुकरे रिटर्न' का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, सांप ने बताई रिलीज डेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिचा चड्ढा और पुलकित शर्मा की साल 2013 में आई फिल्म 'फुकरे' का सीक्वल आने वाला है। शुक्रवार को 'फुकरे रिटर्न' का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया। इस फिल्म में 'फुकरे' की पूरी कास्ट फिर से हंसी का डोज लेकर आ रही है। फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है और इसके प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रीतेश सिधवानी हैं।
फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फर्स्ट लुक के पोस्टर में मेकर्स ने रिवील किया है कि यह फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी। पोस्टर में एक सांप 8 का आकार लिए है। जिससे फिल्म की रिलीज डेट शो हो रही है।
'फुकरे रिटर्न' का दमदार फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, सांप ने बताई रिलीज डेट
बता दें कि फिल्म में रिचा चड्ढा एक लेडी डॉन के किरदार में दिखेंगी। जिसका नाम भोली पंजाबन होगा। माना जा रहा है ये फिल्म पहले पार्ट से ज्यादा अच्छी होगी। ये बात खुद रिचा चड्ढा ने बताई थी। उन्होंने कहा था, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे फिर से इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। मुझे अपना भोली पंजाबन का कैरेक्टर काफी पसंद है।'
बता दें कि यह फिल्म चार कॉलेज मेट्स की जिंदगी पर आधारित है। जिन्हें खूब पैसा कमाने की चाहत है। इस चक्कर में ये चारों दोस्त गलत धंधे में फंस जाते हैं। फिर एक के बाद एक परेशानी इनके सामने आती हैं और वो उससे बाहर निकलने की कोशिश करते हैं। पहला पार्ट मजेदार था। अब दर्शकों को 'फुकरे रिटर्न' का बेसब्री से इंतजार है।