{"_id":"58c23be34f1c1ba23bdc4c3e","slug":"tanu-weds-manu-director-anand-l-rai-angry-with-kangana-says-won-t-work-with-her-again","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंगना की हरकतों से तंग आया ये निर्देशक, बोला- नहीं लूंगा किसी फिल्म में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कंगना की हरकतों से तंग आया ये निर्देशक, बोला- नहीं लूंगा किसी फिल्म में
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 10 Mar 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
अगर किसी हीरोइन ने आज फिल्म इंडस्ट्री के लोगों की नाक में दम कर रखा है तो वो हैं कंगना रनौत। कंगना रनौत अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री का हर शख्स एक बाद एक करके कंगना से कन्नी काट रहा है।
ऋतिक रोशन और हाल ही में करण जौहर के साथ कंगना की लड़ाई सभी ने देखी, जो अभी भी चल रही है। और अब खबर है कि निर्देशक आनंद एल राय भी कंगना की हरकतों और बयानों से तंग आ गए हैं। 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स ' में कंगना को डायरेक्ट कर चुके आनंद एल राय अब कंगना से इस कदर परेशान हैं कि उन्होंने अब भविष्य में साथ काम ना करने की कसम खाई है।

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, कंगना रनौत हर जगह ये खबर फैला रही हैं कि आनंद एल राय स्पेशली उनके लिए एक फिल्म लिख रहे हैं, जबकि आनंद इस मामले में सफाई देते देते थक गए। इसके बाद भी जब कंगना बाज नहीं आईं तो आनंद एल राय ने कंगना के साथ अपना रिश्ता खत्म करने का ही फैसला कर लिया और कह दिया कि अब वो कभी भी कंगना के साथ कोई फिल्म नहीं करेंगे।
बता दें कि आनंद एल राय की फिल्म 'तनु वेड्स मनु' से ही कंगना के करियर का कायापलट हुआ। कंगना के साथ एक बाद एक हो रहे इन वाकयों को देखकर लग रहा है कि कहीं उनके करियर पर विराम ना लग जाए।