फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Seen With His Ex Girlfriend Ankita Lokhande At Coffee Date

सुशांत की जिंदगी में लौटी अंकिता, अब क्या करेंगी कृति ?

Mon, 08 May 2017 02:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Mon, 08 May 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Seen With His Ex Girlfriend Ankita Lokhande At Coffee Date
सुशांत और अंकिता
कुछ समय पहले ही सुशांत और अंकिता के ब्रेक अप की खबरें सामने आई थीं जिसके बाद सुशांत और उनकी आने वाली फिल्म 'राब्ता' की को-स्टार कृति सैनन के साथ रिलेशनशिप की खबरों से बाजार गर्माने लगा। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जिससे कृति और सुशांत में दूरियां आना लाजमी है। 
विज्ञापन


हाल ही में मुंबई मिरर की खबर के अनुसार बताया जा रहा है कि सुशांत अपनी पहली गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के साथ एक कॉफी डेट पर नजर आए। इस कॉफी डेट के दौरान सुशांत और अंकिता दोनों ज्यादा लंबी बातचीत करने की बजाय चुपचाप एक-दूसरे के साथ बैठे थे।
विज्ञापन


आपको बता दें कि सुशांत और अंकिता पिछले 6 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे और पिछले साल उनके ब्रेकअप की खबर मीडिया में थी। हालांकि, उन फैन्स के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं, जो चाहते हैं कि इन दोनों में फिर से रोमांस हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि सुशांत इन दिनों कृति के साथ भी रिलेशन को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं, ऐसे में अंकिता के साथ कॉफी डेट को लेकर सभी को सुशांत की चुप्पी तोड़ने का इंतजार रहेगा। इससे पहले ये भी खबर आई थी कि अंकिता सुशांत से ब्रेक अप के बाद किसा बिजनेसमैन को डेट कर रहीं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed