फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sridevi starrer film mom box office collection

'मॉम' देखने जा रहे हैं तो पहले जान लें इसकी कमाई

Sun, 09 Jul 2017 09:39 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Sun, 09 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
sridevi starrer film mom box office collection
मॉम फिल्म रिव्यू - फोटो : SELF

श्रीदेवी स्टारर फिल्म 'मॉम' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग की थी। दर्शकों ने फिल्म की तारीफ भी की। इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.50 करोड़ रुपए से अपना खाता खोला। शनिवार को भी फिल्म ने 2.20 करोड़ की ही कमाई की। 

विज्ञापन


सिल्वर स्‍क्रीन पर फिर से लौटने वाली श्रीदेवी की दर्शकों ने काफी तारीफ की है। एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी फिल्म को बेहतरीन बताया है। यह फिल्म हिंदी भाषा के लिए 1260 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। वहीं तेलुगु वर्जन के लिए फिल्म को 36 स्क्रीन्स पर रिलज किया गया है। 
विज्ञापन

 


तमिल और मलयालम भाषा में फिल्म को 27-27 स्क्रीन्स दी गई हैं। कुल मिलाकर फिल्म को भारत में 1350 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। विदेशों में फिल्म को कुल 456 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। ओवरऑल यह फिल्म 1806 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।


फिल्म में एक ऐसी मां की कहानी है जिसमें उसकी बेटी उसे मॉम नहीं बल्कि मैम कहकर पुकारती है। दरअसल, श्रीदेवी बेटी आर्या की असली मां नहीं है। इसलिए वो उन्हें मां का दर्जा नहीं दे पाती है। साथ ही श्रीदेवी बेटी के स्कूल में बॉयोलॉजी की टीचर हैं। इसलिए वो उन्हें मैम कहकर पुकारती है। 

फिल्म में अक्षय खन्ना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी में भी अच्छी एक्टिंग की है। शायद ‌स्क्रिप्ट कमजोर होने की वजह से फिल्म को दर्शक कम मिल पा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed