फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha's 'Noor' & Raveena Tandon's 'Maatr' First Day Collection

पहले दिन कमाल नहीं दिखा सकी 'नूर' और 'मातृ', जानें पहले दिन का कलेक्शन

Sat, 22 Apr 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 22 Apr 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
Sonakshi Sinha's 'Noor' & Raveena Tandon's 'Maatr' First Day Collection
'नूर' कलेक्शन
शुक्रवार को रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की 'नूर' और रवीना टंडन की कमबैक फिल्म 'मातृ', दोनों ही अपने पहले दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रहीं। 'बेगम जान' के फ्लॉप होने के बाद लगा था कि ये दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन


दोनों ही फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन काफी कम रहा। सोनाक्षी सिन्हा की 'नूर' को देश भर में सुबह केवल 10 प्रतिशत दर्शक मिले। शाम के वक्त फिल्म ने स्पीड पकड़ी लेकिन फिर भी कलेक्शन कुछ ज्यादा नहीं रहा। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन वेबसाइट के मुताबिक सोनाक्षी की फिल्म ने अपने पहले दिन 2.85 करोड़ रुपये की कमाई की। उम्मीद की जा रही है कि शनिवार और रविवार को फिल्म ठीक-ठाक कमाई कर लेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Film Review: बोरियत के साथ कन्फ्यूज करती है 'नूर'
विज्ञापन
विज्ञापन


'नूर' को फिल्म समीक्षकों से भी ज्यादा तारीफें नहीं मिलीं। पाकिस्तानी लेखक सबा इम्तियाज की किताब 'कराची! यू आर किलिंग मी' पर बेस्ड है और एक पत्रकार की कहानी बयां करती है।

'मातृ' की भी धीमी शुरुआत

Sonakshi Sinha's 'Noor' & Raveena Tandon's 'Maatr' First Day Collection
'मातृ' कलेक्शन
रवीना टंडन ने मातृ फिल्म से बड़े पर्दे पर 12 साल बाद वापसी की है। अश्तर सैय्यद के निर्देशन में बनी मातृ को भी लोगों ने ज्यादा नहीं पसंद किया। फिल्म को 5-10 प्रतिशत ही दर्शक मिले। फिल्म अपने पहले 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। 'मातृ' ने पहले दिन केवल 40 लाख की कमाई की।

रवीना की फिल्म को सोनाक्षी से अच्छे रिव्यू मिले थे लेकिन तब भी पहले दिन की कमाई काफी कम रही। देखना ये होगा कि शुक्रवार की धीमी शुरुआत के बाद फिल्म वीकेंड पर कितनी कमाई कर पाती है।

ये भी पढ़ें- Film Review: ‘मातृ’ में न पूरा सच, न पूरी फतांसी

फिल्म एक रिवेंज थ्रिलर है और रेप जैसे मुद्दे को बड़े संवेदनशील तरीके से उठाती है। ये रेप के मामलों पर सिस्टम द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही पर भी सवाल खड़े करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed