{"_id":"5985561b4f1c1bd7588b47cc","slug":"shubh-mangal-saavdhan-first-song-rocket-saiyyan-released-ayushmann-khurrana-bhumi-pednekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Song: हर 'रॉकेट' को पीछे छोड़ आए भूमि के 'सैयां' आयुष्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Song: हर 'रॉकेट' को पीछे छोड़ आए भूमि के 'सैयां' आयुष्मान
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
'रॉकेट सैय्यां' गाना
आयुष्मान खुराना और भूमि पडनेकर की जोड़ी एक बार फिर आनंद एल राय की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' से अपने फैंस का मनोरंजन करने आ गई है। फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'रॉकेट सैयां' रिलीज कर दिया है।
पढें: 'Shubh Mangal Saavdhan' Trailer: 'आखिर सबको पता चल ही गई सुगंधा-मुदित की स्टोरी'
इस गाने को पहले केवल एरोज नाउ की साइट पर एक्सक्लूजिव रिलीज किया गया था जो फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। भूमि पेडनेकर ने अपने फैंस के लिए गाने का लिंक ट्वीट किया।
विज्ञापन
आयुष्मान और भूमि की 'शुभ मंगल सावधान' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती जिनकी जल्द ही शादी होने वाली है। इनकी कहानी में सब-कुछ अच्छा चल रहा होता है लेकिन तभी मुदित (आयुष्मान खुराना) को 'जेंट्स प्रॉब्लम' हो जाती है। इन सभी के बीच मुदित और सुगंधा (भूमि पेडनेकर) की लव-स्टोरी कैसे शादी के मुकाम तक पहुंचती है, ये फिल्म में बड़े ही मजेदार अंदाज में दिखाया गया है।
पढें: Dialogue Promo: एकदम कड़क हैं 'बरेली की बर्फी' के राजकुमार राव
ये आरएस प्रसन्ना द्वारा निर्देशित तमिल कॉमेडी फिल्म 'कल्याना समयल साधम' का हिंदी रीमेक है जिसे आनंद एल राय और एरोस ने साथ में मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी। इसी दिन अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बादशाहो' भी रिलीज हो रही है जिसे मिलन लूथरिया ने डायरेक्ट किया है।
आपको बता दें कि ये आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की दूसरी फिल्म है। इससे पहले इस जोड़ी को दर्शकों ने 'दम लगा के हईशा' फिल्म में काफी पसंद किया था।

Ab हर Rocket की speed को peeche छोड़, aagaye हमारे saiyyan! #RocketSaiyyan Song out on @ErosNow @ayushmannk https://t.co/02Dwz1olrI
— bhumi pednekar (@psbhumi) August 5, 2017