{"_id":"59719ba04f1c1b69558b4ace","slug":"shraddha-kapoor-wants-to-direct-dad-shakti-kapoor-if-given-a-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैड शक्ति कपूर को लेकर श्रद्धा ने कही ये बात...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डैड शक्ति कपूर को लेकर श्रद्धा ने कही ये बात...
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड की 'हसीना पारकर' श्रद्धा कपूर डैड को डायरेक्ट करना चाहती हैं।
विज्ञापन
हाल ही में अपने फैन्स से बातचती करते हुए श्रद्धा ने बताया कि अगर कभी वो डायरेक्टर बनीं तो अपने पिता शक्ति कपूर को जरूर डायरेक्ट करना चाहेंगी।
हसीना पारकर का ट्रेलर लॉन्च होते ही श्रद्धा कपूर हर जगह छा गई हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। ट्रेलर में श्रद्धा बिंदास और किरदार में डूबी हुई लग रही हैं। उन्होंने जो भी डायलॉग बोले हैं, बेहद ठहराव के साथ बोले हैं।
श्रद्धा ने बताया है कि फिल्म में परफेक्ट लुक के लिए उन्होंने 7 से 8 किलो वजन बढ़ाया है। अब उन्हें ये कम भी करना होगा। श्रद्धा ने ऋतिक रोशन के साथ काम करने की इच्छा भी जाहिर की है।
विज्ञापन