फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shraddha-kapoor-haseena-parkar teaser is out

'हसीना पार्कर' का टीजर आउट, देखें श्रद्धा का नया लुक

Fri, 16 Jun 2017 05:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Fri, 16 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
shraddha-kapoor-haseena-parkar teaser is out
'हसीना पार्कर'

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'हसीना पार्कर' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर देखकर ही पता चल रहा है इसमें श्रद्धा का किरदार दमदार होने वाला है। इसे देखने के बाद लग रहा है कि फिल्म में श्रद्धा की एंट्री रौबदार होगी। 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'ओके जानू' जैसी फिल्में करने के बाद लोगों के मन में श्रद्धा की छवि एक रोमांटिक लड़की की बन गई है लेकिन इस फिल्म में फैंस उनका अलग ही किरदार देखेंगे।

विज्ञापन


ये फिल्म अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पार्कर की जिंदगी पर आधारित है जिसमें श्रद्धा के साथ उनके भाई सिद्धांत कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। सिद्धांत फिल्म में दाउद इब्राहिम का किरदार निभा रहे हैं। ये पहली बार है जब असल जिंदगी का ये रिश्ता बड़े पर्दे पर दिखाई देगा। 
विज्ञापन


बता दें कि दाउद की बहन हसीना पार्कर का एक समय में मुंबई में दबदबा था और लोग उनसे डरते थे। अरुण गवली के गैंग ने हसीना के पति की हत्या कर दी थी। इसके बाद हसीना ने खुद को मुंबई में अपराध की दुनिया में मिसाल के तौर पर खड़ा किया था। ये फिल्म 18 अगस्त को रिलीज की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखें वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed