फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shashi Kapoor cremated at the Santa Cruz crematorium in Mumbai

राजकीय सम्मान के साथ शशि कपूर का अंतिम संस्कार, बॉलीवुड ने नम आंखों से दी विदाई

Tue, 05 Dec 2017 01:13 PM IST
amarujala.com - Presented by : अपूर्वा राय
amarujala.com - Presented by : अपूर्वा राय Updated Tue, 05 Dec 2017 01:13 PM IST
विज्ञापन
Shashi Kapoor cremated at the Santa Cruz crematorium in Mumbai

शशि कपूर के निधन के साथ ही कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी का अंत हो चुका है। मुंबई के सांताक्रूज में उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर पूरे कपूर खानदान के साथ बॉलीवुड के तमाम बड़े दिग्गज और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन



बता दें कि कल देर शाम मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में शशि कपूर ने अंतिम सांस ली। वो 79 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार के लिए उनके बच्चों संजना कपूर और करण कपूर का इंतजार किया जा रहा था। अमेरिका से मुंबई लौटते ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।   
विज्ञापन


शशि कपूर के निधन से दुखी सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर की याद में एक ब्लॉग लिखा है। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर के काफी करीब थे। दोनों ने एक साथ 'दीवार', 'सुहाग', 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों में काम किया था। अमिताभ बच्चन ने रूमी जाफरी के एक शेर से अपने ब्लॉग की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'हम जिंदगी को अपनी कहां तक सम्भालते 
इस क़ीमती किताब का कागज खराब था' 

तीन बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए शशि कपूर

Shashi Kapoor cremated at the Santa Cruz crematorium in Mumbai
shashi kapoor
ब्लॉग में अमिताभ ने लिखा वो किस तरह शशि कपूर से प्रभावित थे। अपने ब्लॉग पर अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर से जुड़ी कई यादें साझा की है। उन्होंने लिखा किस तरह वो शशि कपूर के हेयरस्टाइल, उनके बिहेवियर को कॉपी करते थे। अमिताभ ने बताया कि उन्हें शशि कपूर के घुंघराले बाल जो बड़ी बेतरतीबी से उनके माथे पर और कान के पास बिखरे रहते थे, बहुत पसंद थे। ब्लॉग में अमिताभ ने ये भी बताया है कि शशि कपूर उन्हें ''बबुआ'' बुलाते थे।

पढ़ें- शशि कपूर को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे अमिताभ, ऐश्वर्या सहित कई बॉलीवुड सितारे

जैसे ही शशि कपूर के निधन की खबर आई तो उनके अंतिम दर्शन को बॉलीवुड से तमाम स्टार्स जुटने लगे। अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ कपूर खानदान के इस शोक की बेला में शामिल रहे। राष्ट्रपति, उप-राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई बड़ें नेताओं ने ट्वीट कर शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी है।

आपको बता दें कि शशि कपूर पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। शशि कपूर को शनिवार को सीने में दर्द की शिकायत के बाद एडमिट किया गया था। 60 और 70 के दशक में उन्होंने जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई हिट फिल्में दी। शशि कपूर को तीन बार नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। साल 2015 में उनको 2014 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed