{"_id":"591becb74f1c1b8e29f22ba9","slug":"shahrukh-khan-has-not-seen-bahubali-2-but-said-that-it-is-very-inspiring","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सुपरस्टार ने नहीं देखी 'बाहुबली 2', लेकिन बोली इतनी बड़ी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस सुपरस्टार ने नहीं देखी 'बाहुबली 2', लेकिन बोली इतनी बड़ी बात
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 17 May 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
'बाहुबली 2'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान हमेशा से ही भारतीय सिनेमा में तकनीक की महत्ता पर जोर देते हुए उसे ऊंचाइयों पर ले जाने की बात करते रहते हैं। इसी पर उन्होंने कहा कि 'बाहुबली' की सफलता इस बात का उदाहरण है कि बिना हिम्मत के प्रतिष्ठा नहीं मिलती। हालांकि शाहरुख ने अभी तक 'बाहुबली 2' नहीं देखी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- सलमान खान की दरियादिली, बॉडीगार्ड्स को दिया इतना बड़ा तोहफा सुनकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
शाहरुख ने कहा, 'मैंने बाहुबली का पार्ट वन देखा है लेकिन मैं अभी तक इसका दूसरा पार्ट नहीं देख पाया। ये वास्तव में प्रेरणादायक फिल्म है और मुझे लगता है कि इसका दूसरा पार्ट भी ऐसा ही है।'
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए शाहरुख ने कहा, 'केवल कमाई को ही नहीं बल्कि दूरदर्शिता और विचारों को भी सफलता मिलती है। हिम्मत नहीं होगी तो प्रतिष्ठा नहीं होगी लेकिन बाहुबली में ये सब है। तकनीकी हमारे भारतीय सिनेमा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रही है और मुझे इस पर पूरा विश्वास है। तकनीकी आने से पहले भी कई शानदार फिल्में बनती रही हैं।'
उन्होंने आगे कहा,' अगर आप बड़े सिनेमा और बड़े सपने को ज्यादा लोगों को बेचना चाहते हैं तो इसके लिए हिम्मत होना बेहद जरूरी है। साथ ही इसे अच्छे और बोल्ड अंदाज में कहना चाहिए और बाहुबली में ये सब है।'
उन्होंने इसकी दूरदर्शिता पर भी जोर दिया। शाहरुख ने कहा, 'एस एस राजमौली हमेशा से ही प्रेरणादायक रहे हैं, फिर वो कोई भी फिल्म बनाएं। यहां और भी कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं जो ऐसी फिल्में बनाते हैं।'