देखो इंडियन स्पाइडर मैन आ गया... अरे नहीं ये तो शाहरुख हैं!! ये वीडियो है प्रूफ
डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख की एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में शाहरुख एक बस के अंदर स्पाइडर-मैन के स्टंट करते दिख रहे हैं। वो कह भी रहे हैं 'अगर मैं स्पाइडर मैन होता'। इस पर लिखा भी है 'जब हैरी मेट स्पाइडर-मैन'।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazaliofficial) on
शाहरुख ने इसके अलावा अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है। ये तस्वीर सलमान खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म के सॉन्ग शूट के बाद की है।
Hectic but fun song shoot. Back on floor on a rainy languid kind of day… pic.twitter.com/OsyI1aZvVj
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 6, 2017
शाहरुख जल्द ही अनुष्का शर्मा के साथ इम्तिाज अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में दिखाई देंगे। ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी। शाहरुख और अनुष्का इसके प्रमोशन के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढ कर ला रहे हैं। उन्होंने फिल्म का पहला गाना 'राधा' उस शहर में रिलीज किया जहां सबसे ज्यादा 'सेजल' नाम की लड़कियां थीं। वहीं फिल्म का दूसरा गाना 'बीच-बीच में' एक पब में रिलीज किया गया।