Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   See When Sushant Singh Rajput loses his calm on a journalist at Raabta trailer launch

'राब्ता' के ट्रेलर लॉन्च पर भड़के सुशांत सिंह राजपूत, कर दी ये हरकत

Mon, 17 Apr 2017 06:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 17 Apr 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
See When Sushant Singh Rajput loses his calm on a journalist at Raabta trailer launch
सुशांत सिंह राजपूत
फिल्म 'राब्ता' के ट्रेलर का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार सुशांत और कृति की मच अवेटेड फिल्म 'राब्ता' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म जगत में ऐसा कहा जाता है कि कोई भी इवेंट बिना किसी विवाद के कभी पूरा नहीं होता। ऐसा ही कुछ 'राब्ता' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी देखने को मिला ।
विज्ञापन


इस इवेंट के दौरान पत्रकारों ने 'राब्ता' की टीम से कुलभूषण यादव के बारे में टिप्पणी करने को कहा। बता दें कि कुलभूषण यादव को जासूसी करने के अपराध में पाकिस्तान ने मौत की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


पत्रकारों के इस सवाल पर कृति ने फिल्म के निर्देशक दिनेश विजन के कान में कहा कि वो उनके इस सवाल पर कोई कमेंट नहीं करना चाहतीं। जिसके बाद दिनेश ने पत्रकारों से कहा कि यह समय ऐसे सवालों को करने का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश का ऐसा जवाब सुनकर पत्रकार ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसे राष्ट्रीय मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार करना सही बात है। यह सुनते ही सुशांत ने अपना आपा खो दिया।


सुशांत ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को किसी मसले पर अपनी राय नहीं देनी चाहिए, अगर उसे उस विषय के बारे में कुछ नहीं पता है तो ।

आपको बता दें कि फिल्म 'राब्ता' को निर्देशक होमी अदजानिया, भूषण कुमार और दिनेश विजन ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। सुशांत और कृति की जोड़ी को आप 9 जून को सिनेमाघरों में देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed