फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt To Reprise The Role Of A Gangster In 'Saheb Biwi Aur Gangster 3'

गैंगस्टर के रोल में फिर दिखेंगे संजय दत्त, साइन की ये फिल्म

Mon, 22 May 2017 11:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Mon, 22 May 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt To Reprise The Role Of A Gangster In 'Saheb Biwi Aur Gangster 3'
संजय दत्त
संजय दत्त को दर्शकों ने उनकी सभी फिल्मों में सराहा है लेकिन 'वास्तव' एक ऐसी फिल्म थी जो लोगों के जेहन में बस गई थी। साल 1999 में आई इस फिल्म में संजय 'रघु भाई' के रोल में खूब जंचे थे। तभी से कहा जाने लगा है कि वह गैंगस्टर का रोल काफी अच्छे से कर लेते हैं। उनके फैंस जल्द ही उन्हें एक बार फिर गैंगस्टर के रोल में देखेंगे।
विज्ञापन


जेल से रिहा होने के बाद से संजय 'भूमि' और 'टोरबाज' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसी बीच उन्होंने तिग्मांशु धूलिया की फिल्म साइन की है। संजय उनकी हिट फिल्म सीरीज 'साहिब, बीवी और गैंगस्टर' के तीसरे पार्ट में गैंगस्टर के रोल में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके साथ जिमी शेरगिल और माही गिल भी होंगे जो इससे पहले फिल्म के दोनों पार्ट का हिस्सा रह चुके हैं। संजय इससे पहले 'खलनायक', 'कांटे' जैसी कई फिल्मों में ऐसे रोल में दिख चुके हैं।
विज्ञापन


फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने तिग्मांशु और संजय की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'संजय 'साहिब, बीवी और गैंगस्टर 3' में गैंगस्टर बनेंगे। फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया करेंगे।' इस फिल्म को वेव ग्रुप के राजु चड्ढा प्रेजेंट करेंगे। वहीं फिल्म का निर्माण तिग्मांशु धूलिया और राहुल मित्रा मिलकर करेंगे। 'साहिब, बीवी और गैंगस्टर की शूटिंग अगस्त से गुजरात में शुरु होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed