फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanjay Dutt says I only pray my son should not become like me

ड्रग्स की लत झेल चुके संजय दत्त ने बेटे को लेकर दिया बड़ा बयान

Sun, 17 Sep 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sun, 17 Sep 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt says I only pray my son should not become like me
sanjay dutt

फिल्म 'भूमि' से कमबैक करने वाले संजय दत्त ने हाल ही में अपने बेटे से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि उनका बेटा बड़ा होकर उनकी तरह बने।

विज्ञापन


दरअसल कानूनी उलझनों से गुजर चुके बॉलीवुड के इस खलनायक का कहना है कि अपनी जिंदगी में इतने उतार-चढ़ाव देखने के बाद एक पिता होने के नाते वो नहीं चाहते कि उनका बेटा उनके जैसा बने।
विज्ञापन


पढ़ें- मम्मी करीना ने किया खुलासा, 'वीरे दी वेडिंग’ में इसलिए नहीं होगा तैमूर
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया टुडे माइंड रॉक्स यूथ सम्मेलन में एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे बच्चों के लालन-पालन को लेकर सवाल किए गए तो उन्होंने कहा, 'मैं अपने पिता सुनील दत्त की ही तरह बच्चों को जीवन के मूल्य सिखाने की कोशिश करता हूं, उन्हें ‘संस्कार’ देता हूं और सिखाता हूं कि बड़ों का सम्मान करना जरूरी है चाहे वो आपका नौकर ही क्यों न हों..साथ ही यह भी कि उन्हें जिंदगी की अहमियत समझनी चाहिए।

उन्होंने कहा,'मैं प्रार्थना करता हूं कि मेरा बेटा मेरी तरह न बने क्योंकि मेरे पिता जिस दर्द से गुजरे हैं, मैं उस दर्द से नहीं गुजरना चाहता'। गौरतलब है कि संजय आगामी फिल्म ‘भूमि’ के साथ पर्दे पर एक बार फिर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार कर रहे हैं। यह फिल्म पिता-पुत्री की कहानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed