फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan is not producing Battle of Saragarhi because of friendship

'बैटल ऑफ सारागढ़ी' बना रहे दो बड़े स्टार, दोस्ती के नाम पर बच निकले सलमान खान!

Thu, 24 Aug 2017 08:34 PM IST
amarujala.com; Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com; Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 24 Aug 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan is not producing Battle of Saragarhi because of friendship
सलमान खान, अजय देवगन - फोटो : pinkvilla
सलमान खान अपनी लाइफ में दोस्तों को लेकर हमेशा से बेहद गंभीर रहे हैं। वो अपने दोस्तों की हर समय मदद के लिए भी तैयार रहते हैं। इसके अलावा अगर उनके दोस्तों में किसी बात को लेकर खटपट हो भी जाती है, तो उसे सुलझाने की कोशिश करते हैं। इसके बावजूद मामला नहीं सुलझता, तो वो दोनों के ही आपसी विवादों से अलग हट जाते हैं। कुछ इन्हीं वजहों से सलमान खान ने सारागढ़ी की मशहूर लड़ाई पर बनने वाली ऐतिहासिक फिल्म से अपने हाथ खींच लिए हैं।
विज्ञापन


जी हां, अबतक खबरें थीं कि सलमान खान अपने दोस्त अजय देवगन की मेगा बजट फिल्म 'बैटल ऑफ सारागढ़ी' के निर्माण में सहयोग देने वाले हैं। वो प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म से जुड़ रहे हैं, पर अब उन्होंने इस मेगा प्रोजेक्ट से हाथ खींच लिए हैं। दरअसल, इसी विषय पर अक्षय कुमार भी फिल्म बना रहे हैं। उस फिल्म से करन जौहर बतौर निर्माता जुड़ रहे हैं। करन जौहर और काजोल के बीच खींच-चान किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के बारे में जब सलमान खान को पता चला तो उन्होंने इस प्रोजेक्ट से हटने का फैसला किया। इस बात की जानकारी खुद अजय देवगन ने दी।
विज्ञापन


अजय देवगन ने कहा कि सलमान खान ने इस फिल्म से जुड़ने में असमर्थता जाहिर की है। अजय ने कहा कि मैं इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं। अगर कोई दूसरा भी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है। कोई भी फिल्म बनाए और रिलीज करे। मुझे कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने साफ कहा कि वो बैटल ऑफ सारागढ़ी पर फिल्म बनाएंगे। ये मेगा बजट फिल्म होगी। इसमें कम से कम 2 साल लगेंगे ही। पर ये तो तय है कि मैं बैटल ऑफ सारागढ़ी पर फिल्म बनाउंगा ही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed