{"_id":"595340174f1c1b201c8b46c7","slug":"salman-khan-fans-fire-crackers-in-mohan-theatre-mumbai-during-tubelight-show-9-people-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"थियेटर में सलमान खान के फैंस ने जलाए पटाखे, 9 लोग अरेस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
थियेटर में सलमान खान के फैंस ने जलाए पटाखे, 9 लोग अरेस्ट
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:08 AM IST
विज्ञापन
tubelight
सलमान खान स्टारर फिल्म 'ट्यूबलाइट' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इसी बीच एक और बुरी खबर आई है। मुंबई में मालेगांव के एक थिएटर में फैंस ने पटाखे जला दिए।
विज्ञापन
फिल्म के दौरान ऐसा करने से थियेटर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद मोहन थियेटर के मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 9 लोगों को अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी धीमी है लेकिन सलमान के फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। ईद के मौके पर भी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छुआ है। इससे पहले 'बजरंगी भाईजान' ने तीन दिन में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।
विज्ञापन
ओपनिंग के मामले में सलमान की 'ट्यूबलाइट' शाहरुख की 'रईस' से भी पीछे रही। फिल्म ने अब तक 84 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। ये फिल्म 5550 थिएटर में रिलीज हुई थी।
हालांकि फिल्म की कमाई का असर सलमान पर नहीं हुआ है। उन्होंने फिल्म रिलीज के बाद पार्टी की थी। साथ ही अपने दोस्तों और परिवार के साथ ईद भी सेलीब्रेट की।