{"_id":"591d916b4f1c1b864bf23cdf","slug":"salman-khan-and-angad-bedi-enjoying-chopper-ride","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगद बेदी के साथ चॉपर राइड के मजे ले रहे सलमान खान, शेयर की फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंगद बेदी के साथ चॉपर राइड के मजे ले रहे सलमान खान, शेयर की फोटो
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 18 May 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान और अंगद बेदी
बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में अंगद बेदी भी नजर आएंगे। अंगद ने सलमान के साथ इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की है जिसमें दोनों चॉपर में मजे करते दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'सलमान खान अबू धाबी से वापस जा रहे हैं।' इस तस्वीर में दोनों काफी कूल लग रहे हैं।
विज्ञापन
'टाइगर जिंदा है' में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी। हाल ही में कैट ने एक सलमान के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सलमान शर्टलेस थे, वहीं कैटरीना भी बेहद हॉट लग रही थीं।
विज्ञापन
'टाइगर जिंदा है' 2012 में आई फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल है। इस फिल्म में भी उनके साथ कैटरीना ही थीं। दोनों काफी लंबे समय बाद स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
इनकी जोड़ी को एक बार फिर से देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा सलमान अपनी फिल्म 'ट्यूबलाइट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।