फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   saif ali khan starrer chef movie new dialogue promo is out

'शेफ' का नया डायलॉग प्रोमो, सैफ को है जीवनसाथी की तलाश

Sat, 23 Sep 2017 04:23 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं Updated Sat, 23 Sep 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
saif ali khan starrer chef movie new dialogue promo is out
saif ali khan
साल 2014 में बनी जॉन फेवरू की हॉलीवुड फिल्म ‘शेफ’ का रीमेक का नया डायलॉग प्रोमो आउट हो गया है। सैफ अली खान इस फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। प्रोमो में सैफ अपने लिए एक जीवन साथी ढूंढ़ते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- 'गोलमाल अगेन' का ट्रेलर रिलीज, खूब हंसाएंगे अजय, परिणीति और तब्बू
विज्ञापन


प्रोमो में दिखाया गया है कि सैफ ऐसे जीवनसाथी की तलाश में हैं जिससे पहले उन्हें प्यार हो और उन्हें उसे समझने के लिए थोड़ा वक्त मिल जाए। जिसके बाद उनका फ्रेंड उन्हें सोशल मीडिया पर पार्टनर खोजने की सलाह देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया। फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि  सैफ तलाकशुदा हैं जो कि भारत में एक शेफ की नौकरी करते हैं। अपने बेटे के कहने पर सैफ कोचीन जाकर अपना रेस्तरां खोलने की सोचते हैं।

ये फिल्म बाप और बेटे के बीच खूबसूरत रिश्ते की कहानी है। इस फिल्म में सैफ के साथ साउथ की एक्ट्रेस पद्मप्रिया दिखाई देंगी। सैफ अली खान की ये फिल्म ‘शेफ’ 6 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed