फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sachin Tendulkar Biopic 'Sachin: A Billion Dreams' First Day Collection

सचिन की फिल्म का शानदार आगाज, पहले दिन कमाए आठ करोड़

Sat, 27 May 2017 11:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sat, 27 May 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Biopic 'Sachin: A Billion Dreams' First Day Collection
'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स'
सचिन तेंदुलकर को भारत में ही नहीं, बल्कि सभी क्रिकेट प्रेमी देशों में क्रिकेट का भगवान कहा जाता है। आम इंसान से लेकर बड़े-बड़े क्रिकेटर तक, हर कोई सचिन का मुरीद है। ऐसे में जब भगवान पर फिल्म बनेगी तो भला कौन सा अनुयायी उसे देखने नहीं पहुंचेगा। सचिन पर बनी बायोपिक को पहले दिन ही शानदार सफलता मिली।
विज्ञापन


पहले दिन सामने मुकाबले में हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप की 'पाइरेट्स ऑफ दी कैरिबियन' के होने के बावजूद 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' आगे रही। पांच भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म को पहले दिन लगभग 50 प्रतिशत दर्शक मिले। सचिन की बायोपिक की भारत में कमाई तकरीबन 8.40 करोड़ बताई जा रही है। वहीं अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को मिलाकर फिल्म ने करीब 66 लाख कमाए हैं। ऐसे में फिल्म की कुल कमाई लगभग 10 करोड़ के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन

 


फिल्म भारत में 2400 स्क्रीन्स और विदेशों में 400 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म की पहले दिन की कमाई हाल ही में आई 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'हिंदी मीडियम' से ज्यादा रही है। इसके साथ ही ये पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठीं फिल्म बन गई है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म वीकेंड पर और अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed