{"_id":"592584f84f1c1be43b53677e","slug":"sachin-a-billion-dreams-grand-premiere-screening-held-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया की मौजूदगी में हुआ सचिन की फिल्म का प्रीमियर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टीम इंडिया की मौजूदगी में हुआ सचिन की फिल्म का प्रीमियर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 24 May 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के साथ महेंद्र सिंह धोनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' के प्रीमियर के लिए दो स्क्रीनिंग रखी गईं। एक मुंबई में भारतीय क्रिकेटर्स के लिए और दूसरी स्क्रीनिंग उसी वेन्यू पर शाम सात बजे रखी गई। फिल्म के प्रीमियर की रेड कार्पेट पर सारे क्रिकेटर मौजूद थे। प्रीमियर पर पूरी इंडियन टीम की मौजूदगी से स्टेडियम का अहसास हो रहा था।
विज्ञापन
प्रीमियर के वेन्यू को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया था। प्रीमियर में सचिन अपनी पत्नी अंजली और भाई अजीत के साथ पहुंची। इस दौरान उनके बच्चे अर्जुन और सारा भी नजर आए।
विज्ञापन
फिल्म के प्रीमियर के बाद युवराज सिंह ने कहा, यह बहुत ही बेहतरीन फिल्म है। फिल्म देखकर मुझे वर्ल्ड कप की याद आ गई। सचिन हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा, फिल्म बहुत स्पेशल और मोटिवेशनल है। कैसे सचिन की जर्नी शुरू हुई और कैसे वो यहां तक पहुंचे ये देखना दिलचस्प रहा।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर का विश्वकप जीतने का सपना पूरा करने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, सचिन की लाइफ को पर्दे पर देखना काफी शानदार रहा, उन्हें इस फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।