फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   rishi kapoor threatens to sue neighbours for defamation

अपने पड़ोसियों को कोर्ट में घसीटेंगे ऋषि कपूर, जानें क्या है मामला

Tue, 14 Mar 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Tue, 14 Mar 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
rishi kapoor threatens to sue neighbours for defamation
rishi kapoor

ऋषि कपूर अक्सर अपने गुस्से के कारण सुर्खियों में छा जाते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ऋषि ने अपने घर के बगल वाली हाउसिंग सोसाइटी पर मानहानि का दावा ठोंकन की धमकी दी है। ऋषि के पाली हिल स्थित घर के पास टॉवर लगाने का काम चल रहा है। वहीं घर के बगल में डैफोडिल को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी ने ऋषि को निर्माण कार्य रोकने के लिए लेटर लिखा था।

विज्ञापन


इस लेटर के जवाब में ही ऋषि ने सोसाइटी को कोर्ट में घसीटने की धमकी दे डाली। सोसाइटी ने अपने लेटर में दावा किया था कि ऋषि ने अपनी जमीन के एक हिस्से पर टॉवर बनाने के लिए अवैध रूप से परमिट हासिल किए हैं। टॉवर के लिए चल रही खुदाई के कारण सोसाइटी का पूरा स्ट्रक्चर खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन


वहीं सोसाइटी के ज्यादातर लोग ऋषि के समर्थन में आ गए हैं। उनका दावा है कि बिना सोसाइटी के लोगों से पूछे ये लेटर भेजा गया था। उन्होंने सेक्रेटरी और चेयरमन से ऋषि से माफी मांगने के लिए भी कहा। इस बारे में ऋषि ने कहा, 'मैंने अपने वकीलों से बात कर ली है। हम सोसाइटी के खिलाफ मानहानि और चरित्रहनन का मुकदमा दायर करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषि ने कहा कि यह सोसाइटी के किसी व्यक्ति की शरारत है। उन्होंने कहा, 'मैं कानून का पालन करने वाला व्यक्ति हूं और बहुत मेहनत से मैंने परमिशन ली है।' इस मामले पर सोसाइटी की जमीन का सर्वे करने वाले निवासी मोती खन्ना ने कहा, 'वह सिर्फ वही जमीन इस्तेमाल कर रहे हैं जो कानूनी तौर पर उनकी है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed