फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ranbir kapoor will pay distributors back if jagga jasoos flops

सलमान की राह चले रणबीर, 'जग्गा जासूस' फ्लॉप हुई तो करेंगे ये काम

Thu, 13 Jul 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Thu, 13 Jul 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor will pay distributors back if jagga jasoos flops
रणबीर कपूर

रणबीर कपूर इन दिनों 'जग्गा जासूस' को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी और दोनों मिलकर इसका जबरदस्त प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में रणबीर ने फिल्म को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर फिल्म फ्लॉप होती है तो इसके सारे पैसे डिस्ट्रीब्यूटर को वापस कर देंगे।

विज्ञापन


इससे पहले सलमान खान को लेकर भी ये बात चर्चा में थी कि 'ट्यूबलाइट' फ्लॉप होने पर वो वितरकों को पैसे वापस करेंगे।

जब रणबीर से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ये मेरे दादा (राज कपूर) के समय 1950 से चलता आ रहा है। फिल्मों को बनाने का स्टाइल होता है, जहां हर कोई पैसे बनाता है, ना सिर्फ प्रोड्यूसर बल्कि वितरक और प्रदर्शक भी।'
विज्ञापन


रणबीर ने आगे कहा, 'ये एक हेल्दी एक्सरसाइज है। अगर फिल्म रिलीज होने के बाद कोई पैसे कमाता है और किसी को हानि होती है तो बेहतर है की आप उसकी क्षतिपूर्ती कर दें। लेकिन ये लोगों और फिल्मों पर निर्भर करता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


रणबीर ने बताया कि उनके दादा भी ऐसा करते थे और वो भी अब उनकी राह पर चलेंगे। जब 'मेरा नाम जोकर' रिलीज हुई थी तो वितरकों को हानि हुई थी इसलिए जब 'बॉबी' आई तो राज कपूर ने लाभ का एक बड़ा हिस्सा इन्हें दिया था।

'जग्गा जासूस' डिजनी, रणबीर और अनुराग बसु के पिक्चर शूरू प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed