{"_id":"594126ed8664196e4b8b4655","slug":"ranbir-kapoor-and-katrina-kaif-starrer-jagga-jasoos-2-already-being-planned","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलीज होने से पहले ही तय हुआ 'जग्गा जासूस' का सीक्वल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज होने से पहले ही तय हुआ 'जग्गा जासूस' का सीक्वल
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 14 Jun 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
'जग्गा जासूस'
रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर 'जग्गा जासूस' की फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अभी ये फिल्म रिलीज भी नहीं हुई कि डायरेक्टर अनुराग बसु ने इसके सीक्वल की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। रणबीर और अनुराग बसु ने फिल्म बनाने से पहले ही 'जग्गा जासूस 2' का आइडिया सोच लिया था।
विज्ञापन
रणबीर ने कहा, 'जब हमने जग्गा जासूस बनाने का प्लान किया था, उसी समय हमने इसके सीक्वल के बारे में भी सोच लिया था। इस फिल्म में मैं अपने पिता को ढूंढ रहा हूं और जिस तरह से ये बनी है तो मुझे लगता है कि सीक्वल में मेरे पोते मुझे ढूंढने निकलेंगे।'
विज्ञापन
फिल्म का ट्रेलर और गानें रिलीज किए गए हैं जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। रणबीर और कैट के फैंस लंबे समय से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें फिल्म 'जग्गा जासूस' के डायरेक्टर अनुराग बसु पहले इस फिल्म को 7 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे लेकिन गाने और कुछ सीन्स की शूटिंग की वजह से फिल्म की डेट को आगे बढ़ाया गया। अब ये फिल्म 14 जुलाई को रिलीज होगी।