फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Puja Mishra files gangrape case against videographers in Jaipur

बिग बॉस के घर में रह चुकीं पूजा मिश्रा ने लगाया गैंगरेप का आरोप, मामला दर्ज

Wed, 15 Jun 2016 08:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 15 Jun 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
Puja Mishra files gangrape case against videographers in Jaipur
पूजा ‌म‌िश्रा

बिग बॉस की प्रतिभागी रहीं पूजा मिश्रा फिर विवादों में घिर गयीं हैं। इस बार पूजा ने जयपुर में तीन लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज करवाया है। सूत्रों के अनुसार पूजा एक यहां अपने टीवी लाइफ स्टाइल शो ' अभी तो पार्टी शुरू हुई है' की शूटिंग और प्रमोशन के सिलसिले में आईं थीं।

विज्ञापन


इसी दौरान कथित तौर पर यह घटना हुई। दरअसल पूजा ने अपने शो की शूटिंग के लिए जयपुर के ही तीन वीडियोग्राफर को हायर किया। इनके नाम मोसिम, सुहान और हरीश बताए जा रहे हैं। तीनों को आठ हजार रुपए प्रतिदिन पेमेंट देना तय हुआ था।
विज्ञापन


शूटिंग के बाद पूजा ने तीनों को होटल ग्रैंड उनियारा में पार्टी दी थी। इस दौरान पूजा का आरोप है कि डिनर के बाद तीनों आरोपियों ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप किया। सुबह पूजा को जब होश आया तब उन्होंने तीनों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूजा अक्सर विवादों में रहती हैं। इससे पूर्व पूजा का एक वीडियो आया था, जिसमें वो होटल स्टाफ के साथ मारपीट करते नजर आ रहीं थीं। वहीं पूजा ने दिल्ली की एक दुकान में युवकों से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मारपीट की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed