PC के सामने बच्ची ने की कैटरीना की तारीफ, प्रियंका बोलीं-नहीं थी ऐसे रेस्पांस की उम्मीद
'मैं कैटरीना कैफ को बहुत प्यार करती हूं और मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैंने उनकी हर मूवी देखी है और एक भी मिस नहीं की। यहां तक कि अगर उनकी फिल्म एक से ज्यादा बार भी आती है तो मैं जरूर देखती हूं। आई लव यू कैटरीना एंड लव योर ब्यूटी।'
पढ़ें-सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई प्रियंका चोपड़ा का ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब
इतना ही नहीं इन कैंप्स में रह रहे बच्चे शाहरुख खान, सलमान खान, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार और करीना कपूर के दीवाने हैं। हिंदी मूवी और बॉलीवुड स्टार्स के लिए इन बच्चों की दीवानगी ने मेरा दिन बना दिया है। सच कहूं तो मुझे इस तरह के रेस्पांस की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा यूनीसेफ की ब्रांड एंबेसडर हैं। और इन दिनों जॉर्डन की ट्रिप में निकली हैं। वो वहां शरणार्थी कैंप में रह रहे बच्चों के साथ अपना समय बिता रही हैं और दुनिया तक सोशल मैसेज पहुंचा रही हैं।