फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Comments On Nepotism, Says She Too Has Faced It

'मुझे भी इस कारण कई फिल्मों से निकाला गया' - प्रियंका चोपड़ा

Tue, 02 May 2017 02:28 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Tue, 02 May 2017 02:28 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Comments On Nepotism, Says She Too Has Faced It
प्रियंका चोपड़ा
करण जौहर के टीवी टॉक शो 'कॉफी विद करण' के पांचवे सीजन में भाई-भतीजावाद पर बोल कर कंगना रनौत ने नए विवाद को जन्म दिया था। इस मुद्दे पर कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दे कहा था कि उन्होंने ने भी इसका सामना किया है। अब देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम भी फेहरिस्त में शामिल हो गया है।
विज्ञापन


प्रियंका ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने भी बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद देखा है। बतौर प्रियंका, 'सभी सितारों की अलग जर्नी होती है। मैंने इसका सामना बहुत किया है। मुझे कई फिल्मों से केवल इसलिए निकाला गया क्योंकि प्रोड्यूसर के पास किसी और की सिफारिश आई थी।' प्रियंका ने कहा कि इसके बाद वह काफी रोईं थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने रेखा, कंगना संग की पार्टी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद प्रियंका को इस बात से कोई गिला-शिकवा नहीं है। उन्होंने कहा, 'फिल्मी खानदान में पैदा होना कोई गलत बात नहीं है। उन बच्चों पर काफी फैमिली प्रेशर रहता है। जिन्हें सफल होना होता है वह लाख परेशानियों के बाद भी सफल हो जाते हैं।' प्रियंका आज दुनिया में जाना-माना नाम हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक उनके दीवाने हैं। वह भारत की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं और उन्होंने ये नाम अपने बलबूते कमाया है।

ये भी पढ़ें: अमृता प्रीतम बनेंगी प्रियंका, साहिर के रोल में कौन दिखेगा? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed