फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   premier of irrfan khan upcoming film the song of scorpian is in Locarno Film Festival of switzerland

स्विट्जरलैंड में होगा इरफान खान की इस फिल्म का प्रीमियर

Thu, 13 Jul 2017 03:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा Updated Thu, 13 Jul 2017 03:18 PM IST
विज्ञापन
premier of irrfan khan upcoming film the song of scorpian is in Locarno Film Festival of switzerland
इरफान खान
इरफान खान की आने वाली फिल्म 'द सॉन्ग ऑफ़ स्कॉर्पियंस' का प्रीमियर स्विट्जरलैंड में होने वाले Locarno Film Festival में किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी राजस्थान पर आधारित है। फिल्म को अनूप सिंह डायरेक्ट कर रहें हैं। बताते चलें कि डायरेक्टर के तौर पर ये उनकी पहली फिल्म है। 
विज्ञापन


इस फिल्म की कहानी राजस्थान के एक गांव की है, जिसमें इरफान गांव के एक युवा का रोल कर रहे हैं। हॉलीवुड एक्ट्रेस गोल्फिश्ते फरहानी इस फिल्म की हीरोइन हैं और पहली बार इरफान के साथ काम कर रही हैं। ये फिल्म इस साल के आखिर तक रिलीज होनी है।
विज्ञापन


हाल ही में इस फिल्म का एक फोटो सोशल मीडिया पर भी जारी हुआ है। इरफान के लिए अब तक ये साल अच्छा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 करोड़ के बजट वाली हिंदी मीडियम अब तक सौ करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। इस फिल्म के अब सीक्वल बनने की चर्चा जोरों पर है। इरफान अक्टूबर में हॉलीवुड में अपनी नई फिल्म ‘पजल’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed