केटी पेरी ने शेयर की मां काली की तस्वीर, यूजर्स बोले- 'अपमान मत कीजिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेशनल पॉप स्टार केटी पेरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिससे भारतीयों की भावनाएं आहत हो गईं। फिर भारतीयों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई। दरअसल, केटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर काली मां की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- Current Mood (वर्तमान मूड)।
केटी की शेयर की हुई ये तस्वीर भारतीय यूजर्स को पसंद नहीं आई। उन्होंने केटी की आलोचना करनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय देवियों का अपमान मत कीजिए। इसे मूड नहीं कहा जा सकता है। कुछ तो वैल्यू रखिए। प्लीज ये पोस्ट डिलीट कर दीजिए।'
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि किसी धार्मिक तस्वीर का प्रयोग अपने मूड को दर्शाने के लिए करना ठीक नहीं है। दूसरे यूजर ने लिखा कि यह हिंदू समुदाय के लिए थोड़ा आपत्तिजनक है। पता नहीं आप क्या कहना चाहती थीं मगर यह शक्ति और बहादुरी का प्रतीक है।
केटी पेरी की इस पोस्ट पर भारतीय और विदेशी यूजर्स के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जिसमें अपशब्दों का खूब इस्तेमाल किया गया। कुछ यूजर्स ने केटी पेरी का बचाव करते हुए कहा कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। एक फैन ने लिखा, ”मैम, प्लीज इस नफरत पर ध्यान मत दीजिए। बता दें कि केटी ने साल 2010 में रसेल ब्रांड से हिंदू रीति-रिवाज से राजस्थान में विवाह किया था। लेकिन अबा दोनों अलग हो गए हैं।
A post shared by KATY PERRY (@katyperry) on