फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pink film review

Film Review: त्रिया चरित्र पर बहस करती है फिल्म पिंक

Fri, 16 Sep 2016 11:23 AM IST
रवि बुले/मुंबई
रवि बुले/मुंबई Updated Fri, 16 Sep 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
pink film review

-निर्माताः शुजित सरकार

विज्ञापन

-निर्देशकः अनिरुद्द रॉय चौधरी
-सितारेः अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू, कृति कुल्हारी, आंद्रिया तरैंग, अंगद बेदी, पियूष मिश्रा
रेटिंगः ***

किसी फिल्म की कामयाबी क्या लड़कियों के स्कर्ट की लंबाई पर होने वाली बहस से सुनिश्चित हो सकती है? स्पष्ट जवाब है, नहीं। इसी तरह स्कर्ट के रूप-आकार-नाप का पैमाना लड़की के चरित्र के बारे में कुछ ‘नहीं’ बताता। पिंक ठोक-बजाकर यह कहती है।

कुछ रसूखदार रईसजादों से एक कंसर्ट में मिली तीन लड़कियां हंसी-मजाक कर लेती हैं। शराब तथा डिनर का प्रस्ताव दोस्ताना मानकर स्वीकार लेती हैं। तब वे मान बैठते हैं कि लड़कियों ने उन्हें ‘ऑल रूट पास’ दे दिया है। इस गफलत में हादसा होता है जब विरोध करती हुई लड़की एक रईसजादे के सिर पर कांच की बोतल दे मारती है और पुलिस केस बन जाता है। बात अदालत तक पहुंचती है। जैसे-जैसे बहस त्रिया चरित्र को केंद्र में लाती है, वैसे-वैसे मर्दवादी सोच का पोस्टमार्टम होने लगता है।

विज्ञापन

pink film review
पिंक

निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी की पिंक यह ज्वलंत मुद्दा उठाती है कि देश-समाज में जब स्त्री-पुरुष भूमिकाएं तेज रफ्तार से बदल रही हैं तो मानसिकता में जड़ता क्यों? खास तौर पर यह सवाल पुरुषों से है। क्या इस लोकतांत्रिक देश में स्त्रियों को सचमुच पुरुषों के बराबर अधिकार हैं या वह पुरुषों से अपनी आजादी की लड़ाई लड़ रही हैं? जिसमें संघर्ष अब कुछ तेज हो गया है। पिंक में घटनाओं से ज्यादा विचार पर जोर है। इसीलिए हादसा फिल्म के अंत में तकरीबन चौथाई स्क्रीन में सिमट जाता है, जब कास्ट एंड क्रू के नाम चमकते हैं।

अगर फिल्म में वैचारिक उत्तेजना न हो या आप उससे खुद को कनेक्ट न कर सकें तो पिंक बोर करेगी। खास तौर पहला हिस्सा। निर्देशक ने इसे ऐसे अंदाज में बनाया मानो कपड़े निचोड़ कर गैलरी में सूखने के लिए तार पर डाले और भूल गए! बातें-बहसें दूसरे हिस्से में हैं, जब एडवोकेट दीपक सैगल (अमिताभ बच्चन) अदालत में लड़कियों के पक्ष में खड़े होते हैं। उनके तर्कों में कुछ बातें पुरानी हैं और कुछ नईं। कोर्ट के बाहर वह ज्यादातर मास्क लगाए रहते हैं ताकि प्रदूषण से बचे रहें। क्या यह प्रतीकात्मक है?

दूसरे हिस्से का लंबा अर्सा अदालत में गुजरता है। प्रताड़ित लड़कयों के रोल में तापसी पन्नू, कृति कुल्हाड़ी, आंद्रिया तरैंग ने अपनी भूमिकाओं से न्याय किया मगर अंगद बेदी के हिस्से कुछ खास नहीं आया। पियूष मिश्रा प्रभावित करते हैं। शुरुआत से कठोर यथार्थ को दिखाते हुए फिल्म धीरे-धीरे लचीले सिनेमाई काव्यात्मक न्याय की तरफ मुड़ जाती है। नतीजा, अंततः नैतिक पाठ की तरह साबित होती है। तय है कि समाज के साथ-साथ हमारे सिनेमा को अभी और सबक सीखने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed